त्रिपुरा की राजधानी क्या है। Capital Of Tripura In Hindi

त्रिपुरा की राजधानी क्या है। Capital Of Tripura In Hindi

त्रिपुरा की राजधानी क्या है इसके बारे में हमें पता होना चाहिए क्योंकि त्रिपुरा, भारत के 29 राज्यों तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक राज्य है जो कि भारत के उत्तर पूर्वी सीमा पर स्थित है। जिसकी सीमा भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश तथा भारत के राज्य असम और मिजोरम से मिलती है। चलिए अब इस राज्य की सामान्य जानकारी प्राप्त करने के बाद हम जानते हैं कि त्रिपुरा की राजधानी का नाम क्या है?

इसे भी पढ़ें :  Haryana Parivar Pehchan Patra 2021

त्रिपुरा पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।

त्रिपुरा पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है यहां पर पर्यटकों के लिए उज्जयंता महल काफी प्रसिद्ध है जिसका निर्माण महाराजा राधा कृष्ण किशोर मालिक ने सन 1901 में करवाया था। इसके अलावा, नीरमहल भी बहुत ही खूबसूरत महल है जिसका निर्माण महाराजा बीर बिक्रम किशोर मालिक ने करवाया था। इन पर्यटक स्थलों के अलावा यहां पर स्थित जगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़ें : FSSAI क्‍या है? FSSAI कैसे और क्या काम करता है?

त्रिपुरा की राजधानी क्या है?

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला (Agartala) है। यह शहर इस राज्य का क्षेत्रफल तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा शहर है जिसका क्षेत्रफल 76 वर्ग किलोमीटर में फैला है इस शहर में से “हरोआ” नामक नदी गुजरती है।

वर्ष 1972 में त्रिपुरा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।

19वीं शताब्दी में महाराजा वीरचंद्र किशोर मणिक्य बहादुर के शासनकाल में त्रिपुरा में नए ‘युग’ का सूत्रपात हुआ। उनके उत्तराधिकारियों ने 15 अक्टूबर, 1949 तक त्रिपुरा पर शासन किया। इसके बाद त्रिपुरा भारत संघ में शामिल हो गया। वर्ष 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद यह केद्रशासित प्रदेश बना। वर्ष 1972 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें :  Youtube का मालिक कौन है ? Who is Owner of Youtube

त्रिपुरा की सबसे ऊंची चोटी ?

 इसकी सीमाएं उत्तर पूर्व में असोम तथा मिजोरम एवं शेष तीनों ओर से बांग्लादेश है। भौगोलिक संरचना राज्य को तीन भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा जाता है — पहाड़ी श्रृंखला, असमान पठारी भूमि एवं निम्न जलोढ़ मैदान। पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत श्रृंखलाएं क्रमश: जम्पुई, उन्नोकोट्टी शखन्तलंग, लैंगथोरई, बारामुडा एवं दियोतमुरा हैं। बेथलोंगचिप (जम्पुई पहाड़ी श्रृंखला) यहां की सबसे ऊंची चोटी है।

इसे भी पढ़ें :  हुंडई किस देश की कंपनी है ? 

 

Leave a Comment