Adidas किस देश की कंपनी है एवं इसके मालिक कौन है ?
Adidas आज के समय मे Puma एवं Nike के साथ, वैश्विक बाजार में अपना वर्चस्व बनाये हुये है। वर्तमान समय मे लोग इस Brand को ना केवल इसके Footwear के लिये जानते है, बल्कि इसके Sportswear और कपड़े भी जनता को खूब पसंद आ रहे है। इस कंपनी की शुरुआत की कहानी ही अपने आप मे दिलचस्प है। जहाँ इस व्यवसाय को दो भाइयों ने मिलकर जमाया था औऱ फिर आपसी मतभेद ने दुनिया को Adidas तथा Puma जैसे दो नये एवं बेहतरीन ब्रांडों से अवगत कराया। इस Article में हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे। तो चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते है।
किस देश की कंपनी हैं Adidas
यह एक German Multinational Corporation है, जिसको Adidas ब्रांड के नाम से दुनिया भर में पहचाना जाता है। इस निगम की स्थापना दो भाइयों, Adolf Dassler एवं Rudolf Dassler ने मिलकर July 1924 में कई थी, लेकिन बाद में जब दोनों अलग हुये, तब 18 August 1949 को Adolf ने Adidas को स्थापित किया। इस प्रकार इस ब्रांड के संस्थापक के रूप में Adolf Dassler को जाना जाता है। यह ब्रांड जूतों के अलावा कपड़े, Sportswear एवं Sport Equipments के निर्माण का कार्य करता है। अपने ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार, अपने उत्पाद बेचने के लिए, यह Designing के कार्य मे भी निपुण है। इसका मुख्यालय Germany के Herzogenaurach में स्थित है।
वर्तमान समय मे Adidas, Europe का सबसे बड़ा Sportswear Manufacturer है। इसके अतिरिक्त इसकी वैश्विक स्तर पर बात करें तो, यह Nike के बाद World का दूसरा सबसे बड़ा Sportswear निर्माता है। इसके उत्पाद यूरोप के अलावा दुनिया के बाकी अन्य हिस्सों में भी बड़ी मात्रा में उपयोग में लाये जाते है। दुनियाभर में बढ़ते Sport Culture के कारण इसके Product की मांग बाजार में सदैव बनी रहती है। इसके प्रबंधन की देखरेख करने के लिऐ वर्तमान समय मे Kasper Rørsted इसके CEO पद पर आसीन है, जबकि Igor Landau इस निगम के वर्तमान Chairman है।
Adidas की शुरुआत
इस ब्रांड का नाम Adidas, इसके संस्थापक Adolf Dassler के निकनेम “Adi” तथा Dassler के शुरुआती तीन Word “Das” को जोड़कर बनाया गया था। जैसा कि आप लोग जानते है कि, Dassler भाइयों ने July 1924 में एक साथ मिलकर एक Shoe Factory की स्थापना की थी। जिसको उन्होंने Gebrüder Dassler Schuhfabrik का नाम दिया था, जिसका अंग्रेजी अनुवाद Dassler Brothers Shoe Factory था। इस कंपनी की शुरुआत उन्होंने World War I से लौटने के बाद प्रारंभ करी थी। चूंकि फैक्ट्री के लिये जगह का अभाव था, तो उन्होंने जूते निर्माण का कार्य अपनी माता के Lundary Room में आरंभ किया। Herzogenaurach में उस दौरान बिजली की बड़ी अनियमितता रहती थी, जिसके परिणामस्वरूप उनको कई दफा Pedal Power का प्रयोग करना पड़ता था। तत्कालीन समय में यह एकलौती फैक्टरी थी, जो Sports Shoes का निर्माण करती थी।
Adidas और Puma का बंटवारा
Dassler भाइयों ने उस दौरान बेहतरीन Spiked Running Shoes बनाने में ध्यान लगाया। उन्होंने Heavy Metal वाले Spikes को Canvas तथा Rubber का प्रयोग करके नया रूप प्रदान किया। इसके बाद 1936 में Summer Olympics हुये, जिसके लिये दोनों भाई, एक Suitcase में Spikes लेकर बर्लिन पहुँचे। जहाँ उन्होंने United States के धावक Jesse Owens को उन Spikes का उपयोग करने को राजी किया। Owens ने उन जूतों को पहनकर 4 Gold Medals जीते, जिसके बाद उनके व्यापार ने तेज़ी से रफ्तार पकड़ी। इसका असर यह हुआ कि World War II से पहले उनकी सालाना Selling 200,000 जूतों के जोड़े हो गई।
इसके उपरांत दोनों भाइयों ने National Socialist German Workers’ Party Join कर ली। जहाँ से दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे। इसका नतीजा यह हुआ, कि दोनों को 1947 में अपने व्यवसाय का बंटवारा करना पड़ा। Rudolf Dassler ने Ruda नाम से अपनी एक कंपनी Start की, जिसको वर्तमान समय मे Puma के नाम से पहचाना जाता है। 18 August 1949 को Adolf ने अपनी एक पृथक कंपनी को स्थापना की, जिसको आज Adidas के रूप में दुनिया जानती है। इस प्रकार एक ही परिवार से आज, दुनिया की दो सबसे बढ़िया जूते बनाने वाली कंपनियां मिली।
Adidas के मालिक कौन हैं ?
जैसा कि अक्सर देखने मे आता है, कि Multinational Companies के मालिक कई सारे शेयर होल्डर होते है, जो छोटी-बड़ी मात्रा में Shares खरीद लेते है। इस कंपनी के भी अनेकों अंशधारी है, लेकिन उन सभी के हिस्से बेहद छोटे है, इसलिए किसी एक को इसका मालिक बताना उचित नही होगा। इसके हिस्सेदारो में Loevner LP, Parametric Portfolio Associates Ltd, एवं Axis Asset Management Co. Ltd. कुछ मुख्य है।
Read it also :
- उत्तर प्रदेश के 75 जिलो के नाम हिंदी में 2021 | up all district list
- मिजोरम की राजधानी क्या है | Mizoram Ki Rajdhani Kya Hai 2021
- भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनी – Top Indian Companies
1 thought on “Adidas किस देश की कंपनी है एवं इसके मालिक कौन है ?”