भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है 2021

भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है 2021

भारत का प्रधानमंत्री कौन है 2021 (Who is the current prime minister of India) आज हम इस विषय पर बात करेंगे। वैसे तो, अधिकतर लोगों को पता होगा कि भारत के प्रधानमंत्री कौन है ? परन्तु जिन लोगों को पता नहीं है उन्हें आज इस article के माध्यम से पता चल जाएगा कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है?  इस प्रश्न का उत्तर जानना India Gk के point of view से भी महत्वपूर्ण है इसलिए चलिए शुरू करते है।

2021 में भारत के नए प्रधानमंत्री कौन हैं

2019 लोक सभा चुनावों में मिली भारी जीत के बाद एक बार फिर बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनी है। वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर यह दूसरा कार्यकाल है जो 2019 से 2024 तक चलेगा। इससे पहले 2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे। भारत की जनता ने पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी को 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनाया है। ऐसे में उनसे अगले 5 सालों तक भारत को विकास की ओर ले जाने की अधिक उम्मीद है।

2021 में भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं जो उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोक सभा सीट से सांसद हैं और दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में वे वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल

2019 में नरेंद्र मोदी लोक सभा चुनाव जीतने के बाद दोबारा प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनका प्रधानमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। 17वीं लोक सभा के लिए हुए 2019 आम चुनावों में 303 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी। वहीं बीजेपी के एनडीए गठबंधन ने कुल 353 सीटों पर जीत हासिल करके लोक सभा में अब तक का एनडीए का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल ये हैं-

  1. पहला कार्यकाल 2014 – 2019
  2. दूसरा कार्यकाल 2019 – 2024

23 मई 2019 के दिन भारत में 17वीं लोक सभा के लिए हुए आम चुनावों का नतीजा आ गया था। 17वीं लोक सभा के लिए कुल 543 में से 542 सीटों पर ( वेल्लोर सीट का मतदान रद्द कर दिया गया था) सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान हुए थे। इससे पहले 16वीं लोक सभा का कार्यकाल 3 जून 2019 तक था। भारत में लोक सभा चुनावों में बहुमत के लिए 272 सीटें जीतनी होती है।

Read it also: WWW की खोज किसने की थी?

2019 में 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले ही 303 सीटें जीतकर एक नया रेकॉर्ड बनाया था। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ने कुल मिलाकर 353 सीटें जीतकर फिर एक बार केंद्र में सरकार बनाई है। वहीं यूपीए  गठबंधन केवल 92 सीटों पर ही सिमट गया था। 2019 के लोक सभा चुनावों में बीजेपी ने 2014 में मिली 282 सीटों के आंकड़े को बड़ी आसानी से पार कर दिया।

नरेंद्र मोदी सांसद कहाँ से हैं ?

2019 का लोक सभा चुनाव नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से लड़ा था। वाराणसी लोक सभा सीट से वे इस बार 63.62% वोटों से रेकॉर्ड मतों से विजयी हुए थे। नरेंद्र मोदी के बाद वाराणसी में दूसरा स्थान शलिनी यादव का रहा जो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी थीं। तीसरे स्थान पर काँग्रेस के अजय राय थे।

इससे पहले नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के आम चुनावों में भी भारी जीत हासिल की थी। नरेंद्र मोदी ने 2014 में उत्तर प्रदेश की वाराणसी और गुजरात की वडोदरा की सीटों से चुनाव लड़ा था। वे इन दोनों ही सीटों से चुनाव जीतने में सफल हुए थे। बाद में नरेंद्र मोदी ने केवल उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट ही अपने पास रखी थी।

भारत के प्रधानमंत्री की सूची –
List of Prime Ministers of India

क्र. प्रधानमंत्री नाम कार्यकाल
1. जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक
2. गुलजारी लाल नंदा 1964
3. लाल बहादुर शास्त्री 1964 से 1966 तक
4. गुलजारीलाल नंदा 1966
5. इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक
6. मोरारजी देसाई 1977 से 1979 तक
7. चरण सिंह 1979 से 1980 तक
8. इंदिरा गांधी 1980 से 1984 तक
9. राजीव गांधी 1984 से 1989 तक
10. वी.पी. सिंह 1989 से 1990 तक
11. चंद्रशेखर सिंह 1990 से 1991 तक
12. पी.वी. नरसिंह राव 1991 से 1996 तक
13. अटल बिहारी वाजपेई 1996
14. एच.डी. देवगौड़ा 1996 से 1997 तक
15. इंद्रकुमार गुजराल 1997 से 1998 तक
16. अटल बिहारी वाजपेई 1998 से 2004 तक
17. डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक
18. नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक

इन प्रधानमंत्रियों की कुछ रोचक जानकारियां

भारत के प्रधाननंत्री पद पर सबसे ज्यादा रहने वाले व्यक्ति जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने 16 साल 286 दिनों तक पद को संभाला। जबकि राजीव गांधी सबसे युवा PM थे , वही मोरारी जी देशी भारत के पहले गैर कांग्रेसी पीएम और डॉ मनमोहन सिंह पहले सिख पीएम थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की गुलजारीलाल नंदा एकमात्र ऐसे पीएम है जो 2 बार कार्यवाहक प्रधानमत्री रहे जिनका कार्यकाल सिर्फ 13 दिनों का था।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे – First Prime Minister of India

भारत के प्रधानमंत्री कौन है ? इस जानकारी के अलावा हमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे इसके बारे में भी थोड़ा बहुत नॉलेज होना चाहिए। इसलिए हम आपको बताना चाहते है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ‘जवाहरलाल नेहरू” थे जिनका जन्म 14 नवंबर 1889 को ब्रिटिश भारत के इलाहाबाद शहर में हुआ था। वर्तमान समय में इलाहाबाद, भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित है। जवाहरलाल नेहरू एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी – First Woman Prime Minster of India

भारत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी थी। जो लगभग तीन पंचवर्षी तक देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन रही। पहली बार 1966 मे इनको प्रधानमंत्री पद पर बिठाया गया, उस समय यह देश की तीसरी तथा पहली महिला प्रधानमंत्री थी। इनका यह सफर 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 के लंबे समय तक चला। उसके बाद 1980 में इनको फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया गया, औऱ अपनी अंतिम सांस तक यह देश की प्रधानमंत्री रही। संयोग की बात यह भी है कि, वर्तमान समय तक (अप्रैल 2019) वह देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री रही है।

इंदिरा गाँधी का संक्षिप्त परिचय – Brief info

इंदिरा गाँधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में एक सम्पन्न परिवार मे हुआ। इनके पिता देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। इनकी माताजी का नाम कमला नेहरू था। इनका पूरा नाम “इंदिरा प्रियदर्शिनी” था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1934 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने “विश्व-भारती विश्वविद्यालय’ में प्रवेश लिया। उसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए वह 1937 में ऑक्सफोर्ड पढ़ने चली गई। उसके बाद 26 मार्च 1942 को उन्होंने फ़िरोज़ गांधी से प्रेम विवाह कर लिया।

जिसके बाद इंदिरा नेहरू से “ग़ांधी” परिवार में शामिल हो गई। उनके दो पुत्र हुये, जिनको राजीव तथा संजय ग़ांधी के नाम से बाद में जाना गया। ऑक्सफोर्ड से लौटने के बाद वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गई। यहां से वह देश की सेवा तथा देश हित के कार्यों में निरंतर रूप से जुट गई।  उसके बाद 1959 में उनको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद इन्होंने देश की सेवा सूचना एवं प्रसारण मंत्री के तौर पर की। जनवरी 1966 में लालबहादुर शास्त्री के असामयिक मौत हो जाने के बाद इन्होंने देश का प्रधानमंत्री पद संभाला।

मजबूत इरादों की धनी इंदिरा इसके बाद 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार देश की प्रधानमंत्री चुनी गई। उसके बाद 1980 मे उनको चौथी बार प्रधानमंत्री पद मिला। इनके शासनकाल में 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ। 1975 में आपातकाल लागू हुआ। देश का पहला परमाणु परीक्षण भी इसी दौरान हुआ। बाद में 31 अक्टूम्बर 1984 को इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इंदिरा के नेतृत्व तथा देशहित के कार्यो के लिए इनको भारत सरकार ने 1971 में देश के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से भी नवाजा।

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री का वेतन कितना है – Salary of current prime minster of India

देश के प्रधानमंत्री का काम जिम्मेदारियो से परिपूर्ण होता है। जिसके लिए उन्हें अथक मेहनत तथा परिश्रम करना पड़ता है। जिसके कारण उनके वेतन को लेकर लोग हमेशा अटकलें लगाते रहते है। इस बात को स्प्ष्ट करने के लिऐ RTI (Right To Information) ने एक रिपोर्ट जारी की थी।

जिसमें उन्होंने बताया है कि, प्रधानमंत्री का कुल वेतन एक लाख साठ हजार (1,60,000) प्रति माह होता है। जो पूर्णतः कर मुक्त (Non- Taxable) होता है। अगर प्रधानमंत्री के वेतन को बारीकी से समझा जाये तो, उनका “मूल वेतन” 50,000 प्रति माह होता है। 3000 ₹ मासिक का उनको “व्यय भत्ता”मिलता है।

इसके अलावा 2000 ₹ दिन के हिसाब से प्रधानमंत्री को  “रोजाना भत्ता” मिलता है, जो कुल मिलाकर 62,000 (2000×31) मासिक हो जाता है। उनके वेतन में अन्य एक और भत्ता जुड़ता है, जो “सांसद भत्ता”कहलाता है। जिसकी रकम 45,000 मासिक होती है।  इस प्रकार सभी भत्तों को जोड़कर 1,60,000 ₹ प्रति माह उनका वेतन होता है।

इसके अलावा भी प्रधानमंत्री को मुफ़्त चिकित्सा, सुरक्षा के लिए अंगरक्षक (Bodyguard) तथा आवागमन के लिए सरकारी वाहन एवं दूरभाष की सेवाएं मिलती है।

दोस्तों bharat ka pradhan mantri kaun hai (who is the prime minister of india) इस विषय पर हमने पूरी जानकारी प्राप्त कर ली है। अगर आपने मन में इस भारत के प्रधानमंत्री को लेखर किसी तरह के question हैं तो आप हमसे Comment के माध्यम के पूछ सकते है हम आपके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है।

Read it also:

2 thoughts on “भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है 2021”

Leave a Comment