दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है | duniya-ka-sabse-bada-dam
दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है। : नदियों पर बनाए जाने वाले बांधों का मुख्य कार्य जलाशय निर्माण कर के बाढ़ की रोकथाम, सिंचाई, और जलविद्युत शक्ति इत्यादि के लिए उपयोग करना है।
दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है।
आज, दुनिया भर में लगभग 50,000 बड़े बांध हैं जिनमें कुछ ऊंचाई में बड़े हैं तो कुछ लंबाई में बड़े हैं। दुनिया के सबसे बड़े बांधों का परिचय यहाँ दिया गया है।
-
सबसे चौड़ा बांध
पानी भंडारण क्षमता के आधार पर देखा जाये तो जामबेजी (Zambezi) नदी पर बना करीबा बांध ( Kariba Dam) दुनिया का सबसे बड़ा बांध है। इस बांध की पानी भंडारण क्षमता 185 अरब घन मीटर पानी [185 cubic kilometers (150,000,000 acre⋅ft)] की है। यह बांध Zimbabwe और Zambia के मध्य स्थित है। 1955 में इस बांध का निर्माण शुरू हुआ था और ये 1959 में पूरी तरह बन कर तैयार हो गया था। इस बांध की ऊंचाई 128 m तथा लंबाई 617 मीटर है। इस बांध को बनाने का प्रमुख कारण बिजली-उत्पादन है।
-
सबसे लंबा बांध
भारत के ओडिशा में स्थित हीराकुंड बांध (Hirakud Dam) दुनिया का सबसे लंबा बांध है। महानदी पर बना हीराकुंड बांध 25.8 Km (16 मील) लंबा और 60.96 मीटर ऊंचा है। इस बांध के Main Section की लंबाई 4.8 Km है। 1947 में इस बांध का निर्माण शुरू हुआ और 1957 में पूरा हुआ।
- सबसे ज्यादा बिजली बनाने वाला बांध
- Itaipu Dam-एक साल में बिजली उत्पादन के मामले में ये बांध1 terawatt-hours (TWh) (2016 में) के साथ सबसे आगे है। इस बांध को पनामा नदी के ऊपर बनाया गया है। यह Dam ब्राज़ील और पराग्वे की सीमा पर मौजूद है।
- The Three Gorges Dam-ये बांध 8 terawatt-hours के साथ दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिजली उत्पन्न करने वाला बांध है। लेकिन इस बांध की स्थापित क्षमता22,500 मेगावाट है जो की विश्व में सबसे अधिक है। Yangtze नदी पर बनाया गया यह बांध चीन के Hubei में स्थित है। । Itaipu Dam की स्थापित क्षमता 14000 MW है।
-
दुनिया का सबसे ऊंचा बांध
दुनिया का सबसे ऊंचा डैम Jinping-I Dam है जिसकी ऊंचाई 305 m (1,001 ft) है। ये बांध चीन में यालॉंग (Yalong) नदी पर बनाया गया है। Jinping-I Dam को बनाने का काम 2005 में शुरू हुआ था और ये 2014 में पूरी तरह बन कर तैयार हो गया था। इसकी क्षमता 3600 MW की है। यह एक Arc Dam है।
‘थ्री गोर्जेस डैम’
दुनिया में बहुत सारे बांध बनाए गए हैं, जिनमें से कुछ बहुत बड़े तो कुछ बहुत ही लंबे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है? दरअसल, दुनिया का सबसे बड़ा बांध चीन में है, जिसका नाम ‘थ्री गोर्जेस डैम’ है। इंटरनेशनल वाटर पावर एंड डैम कंस्ट्रक्शन पत्रिका के मुताबिक, 2.3 किलोमीटर लंबा, 115 मीटर चौड़ा और 185 मीटर ऊंचा यह बांध दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली बांध है। यह बांध चीन के हुबेई प्रांत में यांग्जी नदी पर बना हुआ है, जिसे दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी माना जाता है और जिसकी लंबाई छह हजार किलोमीटर से भी अधिक है।
कहा जाता है कि इस विशालकाय बांध को बनाने में ढाई लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत आई है। इसे बनाने में कुल 18 साल का लंबा समय लगा है। इसके निर्माण का काम साल 1994 में शुरू हुआ था और 2012 में यह बनकर तैयार हो गया था।
कहते हैं कि ‘थ्री गोर्जेस डैम’ बनाने में चार लाख 63 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इतने स्टील में तो कई एफिल टॉवर खड़े किए जा सकते हैं। चीन का यह डैम अमेरिका के महान हूवर डैम से 11 गुना अधिक बिजली पैदा कर सकता है। एक अनुमान के मुताबिक, इसमें 22,400 मेगावाट ऊर्जा उत्पन्न करने की क्षमता है, यानी बिजली के उत्पादन में इसका कोई जवाब नहीं है।
कहा जाता है कि इस बांध के जलाशय में इतना पानी इकट्ठा किया गया है कि इससे पृथ्वी का जड़त्वाघूर्ण प्रभावित हो गया है। इसकी वजह से पृथ्वी के घूमने की गति कुछ धीमी पड़ गई है। पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होने से एक दिन का समय 0.06 माइक्रोसेकंड्स बढ़ गया है, यानी अब दिन थोड़ा लंबा हो गया है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस बांध के बनने की वजह से उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव भी अपनी-अपनी जगह से 2-2 सेंटीमीटर खिसक गए हैं, जबकि अन्य ध्रुवों पर पृथ्वी थोड़ी सी चपटी भी हो गई है।
इसे भी पढ़ें :