दुनिया में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं ? | duniya-me-kitni-bhasha-boli-jati-hai

दुनिया में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं ?

अगर आपका प्रश्न है कि दुनिया में कितनी भाषाएं अथवा Language बोली जाती हैं। तो इसका जवाब कुछ जटिल है। अलग-अलग स्रोतों से अलग अलग number प्राप्त होते हैं  कुछ स्रोत बोली जाने वाली भाषाओं की संख्या 6900 के आसपास बताते हैं वहीं कुछ स्रोतों के अनुसार बोली जाने वाली भाषाओं की संख्या 7100 के आसपास है।

परंतु सबसे ज्यादा विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार दुनिया भर में बोली जाने वाली भाषाएं अथवा Language  की संख्या 7097 है। केवल 1 वर्ष पहले ही इन भाषाओं की संख्या 7102 थी। दुनिया की भाषाओं का सबसे बेहतरीन catalogue एथनोलॉग  है। और इसी के अनुसार आज भाषाओं की संख्या 7097 के आसपास है।

दुनिया में बोली जाने वाली भाषाओं की संख्या कितनी है –

अब आप सोच रहे होंगे कि भाषाओं की संख्या कम कैसे हो रही है तो इसका प्रमुख कारण यह है कि दुनिया की 90% भाषाएं एक लाख से कम व्यक्तियों के द्वारा बोली जाती है। और दुनिया की कई पुरानी भाषाओं को बोलने वाले लोगों की संख्या लगातार कम हो रही है इस कारण दुनिया में जितनी  भाषाएं बोली जाती है इसकी संख्या भी लगातार कम हो रही है।

इसका उदाहरण अगर आपको देखना है तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं आपको अपने गांव की भाषा  तो याद होगी।  आप अपने आप से यह सवाल पूछे कि आज कितने लोग यह  भाषा बोलते हैं, आप यह पाएंगे कि आज आपके गांव की भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या पहले के मुकाबले कम है , और  जिस दिन इस भाषा को बोलने वाले अंतिम व्यक्ति की मृत्यु होगी तो यह भाषा दुनिया के पटल से गायब हो जाएगी।

Duniya-me-kitni-bhasha-boli-jati-hai

भाषाएं एवं उनके क्षेत्र : आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस दुनिया में केवल 150 से 200 भाषाएं ऐसी हैं जो 10 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाती है। आपको यह जानकर और भी ज्यादा आश्चर्य होगा कि दुनिया में 46 भाषाएं ऐसी हैं जो आज केवल एक मनुष्य द्वारा बोली जाती है अर्थात इस आदमी के या इस औरत के मरने के साथ ही साथ  यह भाषा भी दुनिया से हमेशा के लिए गायब हो जाएगी।

जहां तक विभिन्न महाद्वीपों का सवाल है एशिया में लगभग 2300 भाषाएं बोली जाती हैं। अफ्रीका में 2143 भाषाएं बोली जाती हैं।  उत्तरी एवं दक्षिणी अमरीका को मिलाकर भाषाओं की संख्या लगभग 1060 है।  यूरोप में लगभग 288 भाषाएं बोली जाती हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि अब आपको इस सवाल का जवाब मिल गया होगा कि ,दुनिया में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं ?  ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों  के लिए हमारे साथ बने रहे ।

Read it also:

2 thoughts on “दुनिया में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं ? | duniya-me-kitni-bhasha-boli-jati-hai”

Leave a Comment