हुंडई किस देश की कंपनी है ? | Hyundai kis ki hai
हुंडई कंपनी ना केवल भारत देश मे बल्कि दुनिया के एक व्यापक क्षेत्र में, अपने कार निर्माण के लिये प्रसिद्ध है। भारतीय कार बाजार में इसका प्रभुत्व सरलता से देखा जा सकता है। मारुति सुजुकी के बाद इंडिया में सबसे ज्यादा कारो का निर्माण करने वाली यह कंपनी, लोगों को उनकी सुविधा एवं जरूरत के अनुसार एक से बढ़कर एक कार उपलब्ध कराती है। वर्तमान समय मे इसकी लगभग 11 कारे बाजार में मौजूद है। जिनकी कीमत 4 से 24 लाख ₹ के मध्य है, जो उपभोक्ता को अपनी आर्थिक स्थिति के अनुरूप वाहन चुनने का विकल्प उपलब्ध कराती है। इस Article में हम इसी कंपनी के बारे में विस्तार से जानेंगे।
हुंडई किस देश की है :-
भारतीय बाजार में इसका प्रभाव देखकर, अनेको लोगो को लगता है कि, यह एक भारतीय कंपनी है, लेकिन सच्चाई यह है कि, यह एक South Korean Multinational Automotive Manufacturer निगम है। जिसका पूरा नाम Hyundai Motor Company है। इसकी स्थापना 29 December 1967 में हुई थी, जिसको स्थापित करने का श्रेय Chung Ju-yung को जाता है। इसके बाद से यह एक सार्वजनिक संगठन के रूप में कार्यरत है, जिसके वाहन संसार के करीबन 193 देशों में बेचे जाते है।
Read it also : भारत में कितने राज्य है।
इस कंपनी का नाम Hanja शब्द से लिया गया है, जो कि एक कोरियन शब्द है। जिसका अर्थ Modernity होता है, जिसको हिंदी भाषा मे आधुनिकता कहा जाता है। जो इस निगम को बिल्कुल सटीक तरीके से दर्शाता है। इसके साथ ही आप कभी इस कंपनी के Logo को गौर से देखगे तो पायेंगे कि, इसमें एक अंडाकार आकृति के अंदर अंग्रेजी भाषा का शब्द H जैसा कुछ बना हुआ है। लेकिन वास्तव में वह H ना होकर, दो लोगों के हाथ मिलाने की आकृति है। जो इस कंपनी एवं इसके ग्राहको के सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध को दर्शाता है।
Hyundai कंपनी का मालिक कौन है ?
वर्तमान समय मे इस कंपनी का मुख्यालय Seoul में स्थित है। दुनिया को एक से एक, बेहतरीन कारे प्रदान करने वाली KIA कंपनी के मालिकाना हक में इसकी 32.8 Percent की हिस्सेदारी है। इसके अतिरिक्त Luxury वाहनों के निर्माता Genesis Motor तथा Electric Vehicle बनाने वाले Ioniq पर इस कंपनी का पूर्ण स्वामित्व है। इस संगठन के संस्थापक के बेटे Chung Mong-koo, आज के समय मे इसके Chairman है। इनके साथ Lee Won-hee ने इस निगम के President तथा CEO पद की बागडोर संभाली हुई है।
Hyundai कंपनी कारो को स्वयं के स्टील से बनाती है।
वर्तमान समय मे हुंडई आई20 (Rs 6.79 लाख), हुंडई क्रेटा (Rs 9.81 लाख) एवं हुंडई वेन्यू (Rs 6.75 लाख) इसकी सबसे ज्यादा प्रचलित कारे है। वही 4.63 लाख ₹ की कीमत से शुरू होने वाली सैंट्रो, हुंडई इस कंपनी की सबसे सस्ती कार है। इसकी महँगी कार की बात करे तो, ₹ 23.94 लाख कीमत तक की इसकी, कोना इलेक्ट्रिक हुंडई कार इसकी सबसे महंगी कार है। इसके अतिरिक्त सोनाटा, पैलिसेड, कोना इलेक्ट्रिक 2021, एलांट्रा 2021 तथा Nexo इसके कुछ आगमी मॉडल है। इन सब बातों के अलावा हुंडई दुनिया की पहली कार निर्माता कंपनी है, जिसने अपने ग्राहकों को वारंटी देने प्रारंभ किया था। इस Warranty की अवधि 10 वर्ष या 1 लाख मील होती थी। दुनिया की कार निर्माता कंपनियां जहाँ दूसरे देशों या निगमो से स्टील खरीदकर कारे बनाती है, वही यह संगठन अपनी कारो को स्वयं के स्टील से बनाती है, जो South Korea से इसकी ही स्टील फैक्टरी से आता है, जिसको Hyundai Steel Company के नाम से पहचाना जाता है। यही कुछ बाते इसको अलग बनाती है, जो इसे सतत रूप से कामयाबी के पथ पर अग्रसर कर रही है।
Read it also: Insurance & Assurance me kya antr hai