भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है ? India ki Sabse badi Company
जब भी बात, किसी देश में कंपनियों की होती है, तो सबसे पहले चीन, अमेरिका, जापान एवं फ्रांस जैसे देशों के नाम आते है। इसका सीधा सा तात्पर्य यही है, कि दुनिया में सबसे ज्यादा कंपनिया इन्हीं देशों में है। लेकिन बीते कुछ समय से इस क्षेत्र में भारत देश, जो तरक्की कर रहा हैं, वह देखने योग्य है। वैसे तो india में लघु उद्योगों की संख्या अधिक है, जिसके कारण यह दुनिया की बड़ी बडी कंपनियों की सूची में शामिल नहीं है। लेकिन कुछ निगम ऐसे भी है, जो आगामी समय मे विश्व की Top Companies में शुमार हो सकते है। इस Article में हम भारत की सबसे बड़ी कंपनी के बारे में जानेंगे।
भारत की सबसे बड़ी कंपनी :-
वर्तमान समय मे भारत देश की सबसे बडी कंपनी Reliance Industries Limited (RIL) है। Market Capitalization, Revenue एवं Net Profit जैसे आधारों पर इस कंपनी से बड़ा निगम India में कोई नही है। October 2021 के आंकड़ों के अनुसार इस समय इसका Revenue ₹6,59,205 crore एवं Net Profit ₹44,324 crore था। इसके अलावा यह हिंदुस्तान की पहली कंपनी है, जिसका Market Capitalization, $238.95 Billion से ज्यादा है।
यह मुकाम इसने 22 June 2020 को हासिल किया, जब इसका Market Capitalization ₹11,43,667, Bombay Stock Exchange (BSE) द्वारा मापा गया। वर्तमान समय मे यह इस देश की Most Profitable एवं Largest Publicly Traded Company है। जबकि Revenue के मामले में भी इसने हाल ही में Indian Oil Corporation को पछाड़ कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
India ki Sabse badi Company
Reliance Industries Limited एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जो Telecommunications, Petrochemicals, Textiles, Entertainment, Music, Banking, Software, Natural Resources, एवं Energy के क्षेत्र में अपने कार्य को अंजाम देती है। इसका मुख्यालय देश की मायानगरी Mumbai में स्थित है। इसकी स्थापना 8 May 1973 को Dhirubhai Ambani ने की थी।
वर्तमान समय मे Mukesh Ambani इस संगठन के Chairman एवं Managing Director है। इसके साथ ही कंपनी के 100 फीसदी Shares में से कुल 47.35% शेयर अपने पास रखकर, मुकेश अंबानी इस कंपनी के मालिक भी है। यह निगम देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अन्य उभरते व्यवसायों के लिए यह निवेशक बन जाता है, जबकि 1,95,618 से ज्यादा लोगों को तो केवल अपने ही निगम में जोड़कर रोजगार प्रदान करता है।
Read it also: Youtube का मालिक कौन है ? Who is Owner of Youtube
भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है ?
इस कंपनी की शुरुआत 1960 के दौरान Dhirubhai Ambani एवं Champaklal Damani ने मिलकर की थी। जब इसका नाम Reliance Commercial Corporation था। लेकिन 1965 में चंपकलाल ने इस निगम का साथ छोड़ दिया। जिसके बाद धीरूभाई ने Polyester Business को जारी रखा। अगले वर्ष यानी 1966 में , Reliance Textiles Engineers Pvt. Ltd. निगमित हुई। जिसने गुजरात मे Synthetic Fabrics Mill की स्थापना की एवं इस तरह से 8 May 1973 को यह Reliance Industries Limited के तौर पर उभर के सामने आई।
आज के समय में Reliance Retail, Reliance Petroleum, Jio Platforms, Jio Payments Bank, एवं Network18 Group इसके मुख्य Subsidiaries है। यह कंपनी Sport को बढ़ावा देने में भी पीछे नही है। दुनिया की सबसे बडी T-20 Cricket लीग, IPL में इसकी एक टीम भी है, जो Mumbai Indians के नाम से इस प्रतियोगिता में शामिल होती है। मैं अपने पाठकों को यहाँ बताना चाहूंगा कि, यह टीम इस लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने 12 संस्करणों में से 4 बार खिताब अपने नाम किया है।
Read it also: FSSAI क्या है? FSSAI कैसे और क्या काम करता है?
1 thought on “भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है ? India ki Sabse badi Company”