Kisan Credit Card Loan Scheme 2021 in Hindi | Apply for Kisan Credit Card Scheme Hindi
KCC New Update –
केंद्र सरकार द्वारा अब दुग्ध उत्पादक किसानों को भी Kisan Credit Card Scheme में शामिल किया गया है। 1 जून से 31 जुलाई 2021 तक एक विशेष अभियान चलाकर दूध उत्पादन से जुड़े किसानों को KCC प्रदान करने की मुहीम शुरु की गई है।
साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के तहत करीब 2.5 करोड़ किसानों को केवल 4% की वार्षिक ब्याज दर पर 3 लाख तक का लोन प्रदान करने की सुविधा दी जा रही है।
और यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ें हुए है तो आप सीधे ही KCC Loan का लाभ ले सकते है।
किसान क्रेडिट कार्ड [KCC]
इस पोस्ट में हम आपको Kisan Credit Card Loan Scheme से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले है। ताकि आप KCC Scheme में Apply करके आसानी से लोन ले सके।
#1 Kisan Credit Card Loan Scheme क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का छोटे किसानों के लिए बेहद काम की योजना है। इसके जरिए किसानों को 1.6 लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के दिया जा रहा है। वहीं 3 साल में किसान इसके जरिए 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इस कार्ड में ब्याज दर भी बेहद कम 4 फीसदी सालाना है। लेकिन इसके लिए पीएम किसान में आपका खाता खुला होना जरूरी है। सरकार आगे करीब 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड इश्यू करने जा रही है। अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके बारे में हर जरूरी जानकारी रखनी जरूरी है।
Kisan Credit Card Yojana (KCC) जिसकी शुरुवात सरकार द्वारा 1998 में की गई थी।
इसमें NABARD द्वारा किसानों को Low Interest Rate पर लोन प्रदान करने की सुविधा दी जाती है।
पिछले 23 वर्षो में KCC Scheme में कई बड़े बदलाव हुए है और धीरे धीरे करते आज इसकी आधिकारित बैंकों की सूची में करीब 8 से अधिक बैंक जुड़ चुके है –
KCC Official Bank List |
1 State Bank of India |
2 HDFC Bank |
3 ICICI Bank |
4 Axis Bank |
5 Bank of India |
6 NABARD |
7 NPCI |
8 Co-Operative Banks
(इसके अलावा भी बहुत सारे बैंक ये सेवा प्रदान करते हैं।) |
#2 किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे
KCC Loan का सबसे बड़ा फायदा यह है की ये आपको बहुत ही कम वार्षिक ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है।
इसमें आप –
1.6 लाख का लोन बिना Collateral और Guarantee के ले सकते है। अधिकतम 3 लाख की limit का लोन 5 सालों के लिए लिया जा सकता है। पुनर्भुगतान अवधि से पहले भुगतान करने पर 4% दर से ब्याज लगाया जाता है। साथ ही इसमें आपको कई बैंकों द्वारा Crop Insurance Cover भी प्रदान किया जाता है। |
किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन
Kisan Credit Card के तहत Loan प्राप्त करने के लिए आपको KCC के लिए आवदेन करना होगा, जिसकी प्रोसेस नीचे बताई गई है। लेकिन उससे पहले आपको KCC की कुछ अन्य Details को जान लेना जरुरी है –

#3 Kisan Credit Card Loan Scheme Interest Rate
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में ब्याज दर को समझना जरुरी है, क्योकि यही तय करेगी की लोन फायदा देगा या नुकसान करेगा –
>> सामान्यतौर पर देखे तो KCC पर 9% की Interest Rate लगती है।
>> इसमें से 2% की सब्सिडी आपको सरकार द्वारा मिलती है। और>> यदि आप Repayment समय पर करते है तो आपको 3% की छुट भी मिलती है।
सारांश >>सरल शब्दों में कहें तो किसान भाई (9-5) = 4% की वार्षिक ब्याज दर पर 3 लाख तक का KCC Loan ले सकते है।
#4 KCC Eligibility
इसमें मुख्यरुप से तीन तरह के किसानों को KCC में आवेदन करने की आजादी है –
1 मुख्यतौर पर संयुक्त कृषि करने वाले। |
2 पट्टेदार/मौखिक पट्टेदार/बटाईदार किसान। |
3 देयता समूह और अन्य सामुहिक किसान। |
Age Limit –
आयु सीमा 18 वर्ष से 75 वर्ष रखी गई है और 60 साल से ज्यादा आयु के होने पर आवेदक के साथ एक सह-आवेदक होना जरुरी है।
#5 KCC Documents
केसीसी लोन लेने के लिए आपको तीन दस्तावेज जमा करवाने होंगे –
आप Form ऊपर दिए गए link से Online ही Download कर सकते है।
Identity Proof
जिसके लिए आप निम्न दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते है –
- Aadhaar
- Passport
- PAN Card
- Voter ID card
- Driving License etc
Address Proof
पत्ते के प्रमाण के लिए आप
- Voter ID
- Passport
- Aadhaar
- Driving license
आदि का यूज कर सकते है।
Property Paper
अगर आप 1 लाख 60 हजार से अधिक का लोन ले रहे है तो आपको अपनी फसलों या जमीन को गिरवी रखना होगा।
Passport Size Photo
इसके साथ ही कुछ पासपोर्ट साइज़ फोटो भी लगेंगे।
#6 Online Apply For KCC
Kisan Credit Card में Online Apply करने ले लिए नीचे दिए Steps को Follow करे –
1: सबसे पहले अपनी सुविधा के अनुसार KCC Official Bank की Site पर जाए।

2: अब वहाँ Kisan Credit Card Loan Scheme पर क्लिक करे – आप Search भी कर सकते है।
3: जिसके बाद अगले Page में आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4: फिर आपको एक आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा, जिसे आपको ऑनलाइन भरना होगा।
5 : आखिर में सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म Submit कर देना है।
6: एप्लीकेशन सबमिट होते ही आपको एक Reference Number दे दिया जायेगा।
7: अगले 4 से 5 वर्किंग दिनों में बैंक आपके एप्लीकेशन की जांच करेगा।
8: जांच में अगर आप KCC के लिए योग्य होते है तो आपको Document जमा करवाने और आगे की प्रोसेस के लिए अपॉइंटमेंट तय कर दिया जाएगा।
9: और अंत में सब कुछ सही रहने पर Kisan Credit Card आपके पत्ते पर भेज दिया जाएगा।
#7 Offline Apply For Kisan Credit Card Loan Scheme
कई सारे ऐसे बैंक है जिनमे आप KCC के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते।
उसमे फिर आपको बैंक ब्रांच जाकर ही फॉर्म भरकर और उसके साथ डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे।
इसका फायदा भी है की आप इसमें बैंक कर्मचारी की मदद ले सकते है और बिना गलती किये फॉर्म सबमिट कर सकते है।
#8 Check Kisan Credit Card Loan Scheme Application Status
KCC एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए –
1 सबसे पहले यहाँ Click करे।
2 अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर में से कोई भी एक दर्ज करे। 3 जिसके बाद Get Data पर क्लिक करते ही आपको इसकी जानकारी मिल जायेगी। |
#9 FAQ’s
अगर आपका भी कोई सवाल है तो हमें Comment Box में जरुर पूछे –
- 1 किसान क्रेडिट कार्ड का Validity Period कितने वर्ष का होता है?
Ans: KCC में आपको कार्ड की वैलिडिटी 5 वर्ष की मिलती है। जिसे आप चाहे तो आगे 3 सालों के लिए बढ़ा भी सकते है।
- 2 KCC के तहत किसानों को कितनी रकम का Insurance Cover मिलता है?
Ans: इसमें किसानों को Rs. 50,000 का जीवन बीमा और Rs. 25,000 का एक्सीडेंटल बीमा दिया जाता है।
- 3 किसान क्रेडिट योजना में बिना जमीन गिरवी रखे – कितने तक का लोन लिया जा सकता है?
Ans: आप 1.6 लाख तक का लोन कुछ भी गिरवी रखे बिना ले सकते है। पहले ये सीमा 1 लाख तक होती थी।
- 4 पुरे भारत में अब तक कितने किसानों को KCC मिल चुका है।
Ans: करीब 6.50 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को KCC का लाभ दिया जा चूका है।
- 5 Kisan Credit Card Customer Care और Helpline Number क्या है?
Ans: आप KCC Scheme की अधिक जानकारी के लिए 1800115526 और 0120-6025109 पर कॉल कर सकते है। और यदि चाहे तो pmkisan-ict@gov.in से भी सहायता प्राप्त कर सकते है।
- 6 किसान क्रेडिट कार्ड का बैलेंस कैसे चेक करे?
Ans: इसके लिए आप अपने बैंक से संपर्क कर सकते है या फिर बैलेंस इन्क्वायरी मिस्डकॉल नंबर पर कॉल करके बैलेंस देख सकते है।
- 7 KCC 2021 New Update में किन व्यवसाय को इनमे शामिल किया गया है।
Ans: इसमें 2021 से पशु पालन और इसके साथ ही मछली पालन को भी इसमें शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें:
- 60 Low Investment Business Ideas (Hindi) – कम पूँजी से बिज़नेस शुरू करने के नए आइडियाज
- Best Demat Trading Account 2021
- Groww vs Zerodha Which is better?
- Start-up Business Loan in Hindi -भारत में स्टार्ट-अप बिजनेस लोन