विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थीं ?

विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थीं।

सिरिमावो आर० डी० भंडारनायके (Sirimavo Ratwatte Dias Bandaranaike)  (जन्म अप्रैल 17, 1916, रत्नापुरा, श्रीलंकामृत्यु October 10, 2000, कोलंबो, श्रीलंका) को दुनिया की प्रथम महिला प्रधान मंत्री होने का गौरव प्राप्त है। पहली बार सन 1960 में उन्होने श्रीलंका के प्रधान मंत्री का पदभार संभाला था।

सिरिमावो भंडारनायके का कार्यकाल

सिरिमावो भंडारनायके का विवाह 1940 में सोलोमन डायस भंडारनायके के साथ हुआ था। किन्तु अपने पति (S.W.R.D. Bandaranaike) की 1959 में हत्या के बाद उन्हे Sri Lanka Freedom Party का Leader बनाया गया। जुलाई 1960 के General Elections में उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला और सिरिमावो पहली बार 21 जुलाई 1 9 60 को श्रीलंका की प्रधान मंत्री बनीं और इसी के साथ उन्हे  दुनिया की प्रथम महिला प्रधान मंत्री बनने का मौका भी मिला।

भंडारनायके के प्रधान मंत्री बनने के 6 वर्ष बाद इन्दिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधान मंत्री बनीं थीं।

सिरिमावो ने श्रीलंका के प्रधान मंत्री के रूप में तीन बार पद संभाला है। 1960-1965 में पहले कार्यकाल के बाद वे दो बार और श्रीलंका की PM बनीं।

  1. पहला कार्यकाल: 1960-1965
  2. दूसरा कार्यकाल: 1970-1977
  3. तीसरा कार्यकाल: 1994-2000

उन्होने PM बनने के बाद अपने पति के विकासशील कार्यों को बखूबी आगे बढ़ाया। उन्होने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता, समाजवादी आर्थिक नीतियों, और बौद्ध धर्म और सिंहली भाषा और संस्कृति के सक्रिय प्रोत्साहन के कार्यक्रम में योगदान के साथ-साथ निजी उद्यमों को राष्ट्रीयकृत करने का काम भी किया।  उन्होने श्रीलंका को गणतंत्र देश बनाने का काम भी किया।

भंडारनायके की पुत्री चंद्रिका कुमारतुङ्गा (जो बाद में राष्ट्रपति बनी) और पुत्र अनुर भंडारनायके भी राजनीति में सक्रिय थे। तीसरी बार PM के पद पर रहते समय खराब होती तबीयत के कारण अगस्त 2000 में उन्हे Resign देना पड़ा। ओक्टोबर 2000 में संसदीय चुनावों में वोट देने के तुरंत बाद सिरिमावो भंडारनायके की Heart Attack के कारण मृत्यु हो गयी।

उनके कार्यकाल में श्रीलंका का India और China के साथ गहरे संबंध बने थे। सिरिमावो भंडारनायके वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित हुई थीं तथा इन्दिरा गांधी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध थे।

Read it also:

3 thoughts on “विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थीं ?”

Leave a Comment